Rajasthan News: महिलाओं को अब रोडवेज बसों में मिलेगी किराए में 50 प्रतिशत छूट, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान में गहलोत सरकार ने रोडवेज की बसों में सफर करने पर महिलाओं के लिए रियायत का दायरा बढ़ाया है। राज्य की सीमा में अब राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की समस्त श्रेणी की बसों में यात्रा करने पर महिलाओं एवं बालिकाओं को 50 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। प्रस्ताव के अनुसार निगम की सभी श्रेणी की बसों में यात्रा करने पर महिलाओं एवं बालिकाओं का आधा किराया ही लगेगा। अभी केवल साधारण श्रेणी की बसों में यात्रा करने पर ही महिलाओं एवं बालिकाओं को 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने बजट 2023-24 में रोडवेज की साधारण बसों में यात्रा करने पर महिलाओं को किराए में दी जा रही छूट को 30 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की घोषणा की थी। यह घोषणा 1 अप्रैल 2023 से क्रियान्वित भी की जा रही थी। तत्पश्चात् 25 मई 2023 को जयपुर के सिंधी कैम्प स्थित नवीन बस टर्मिनल के लोकार्पण समारोह में सीएम गहलोत ने इस रियायत को रोडवेज की सभी श्रेणी की बसों में लागू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री गहलोत ने उक्त घोषणा की क्रियान्विति में यह स्वीकृति प्रदान की है।













Click it and Unblock the Notifications