Rajasthan News : वसुंधरा राजे ने योजना भवन में नकदी मिलने पर गहलोत सरकार पर साधा निशाना, ट्वीट कर दी जानकारी
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जयपुर में सचिवालय के पास स्थित योजना भवन में 2 करोड़ 31 लाख रुपए मिलने पर गहलोत सरकार पर निशाना साधा हैं। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

Rajasthan News : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जयपुर में सचिवालय के पास स्थित योजना भवन में 2 करोड़ 31 लाख रुपए मिलने पर गहलोत सरकार पर निशाना साधा हैं। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'अब तो सरकार की हर "योजना" में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार नज़र आ रहा है। धन्य हो राजस्थान की कांग्रेस सरकार, जहां सरकारी दफ़्तर ही काला धन छुपाने का अड्डा बन गए हैं।'
योजना भवन में मिली दो करोड़ 31 लाख की नकदी
राजस्थान की राजधानी जयपुर में बड़ी मात्रा में नकदी और सोना मिलने का मामला सामने आया है। आपको बता दें यहां शासन सचिवालय के पास स्थित राज्य सरकार के योजना भवन के बेसमेंट में 2 करोड़ 31 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी और एक किलो सोने के बिस्किट मिले हैं। इस नकदी में 2000 और 500 रुपए के नोट शामिल है। यह नकदी और सोना किसका है। इस मामले में अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। मामला सामने आते ही ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप मच गया। इस मामले को लेकर शुक्रवार रात ही मुख्य सचिव उषा शर्मा, डीजीपी उमेश मिश्रा और जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी है। इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा है।












Click it and Unblock the Notifications