Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने भैंरोसिंह शेखावत को जन्मशती पर किया याद, जानिए क्या बोली पूर्व मुख्यमंत्री

Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैंरोसिंह शेखावत की जन्मशती के अवसर पर उनसे जुडी यादों को साझा किया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'स्व. बाबोसा मेरे लिए किसी पाठशाला से कम नहीं थे। उन्होंने मुझे हाथ पकड़कर आगे बढ़ाया और बहुत कुछ सिखाया भी। वे अक्सर कहते थे कि राजनीति में जितनी बाधाएं आती हैं, जितना कठिन समय आता है, वह व्यक्ति को तपाकर मजबूत बनाता है। उनका यह अनुभव मुझे बहुत काम आया। बाबोसा के स्मरण मात्र से ही उनकी श्रद्धा में सबके शीश झुक जाते हैं। मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनका आशीर्वाद और साथ काम करने का अवसर मिला।बाबोसा ने ताउम्र राष्ट्रहित के काम करते हुए अपनी नीतियों व योजनाओं से समाज के सभी वर्गों का उत्थान किया तथा गरीबों के सच्चे मसीहा बनकर उभरे। बाबोसा ! आज आप भले ही हमारे बीच देह रूप में विद्यमान नहीं हैं, लेकिन आपके नेक विचार और व्यक्तित्व सदैव हमारे साथ हैं।'

vasundhara raje

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+