Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने तूफान से तबाही और टोंक में एक दर्जन लोगों की मौत पर जताया दुख
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश में आए तूफान से हुई भीषण तबाही और टोंक जिले में एक दर्जन लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख जताया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश में आए तूफान से हुई भीषण तबाही और टोंक जिले में एक दर्जन लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख जताया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'पिछले दो दिनों में राजस्थानभर में आए भीषण तूफान के बाद विभिन्न क्षेत्रों से नुकसान की सूचनाएं मिलीं। टोंक सहित कई जिलों में एक दर्जन से अधिक लोगों की मृत्यु का हृदयविदारक समाचार भी है। कई जगह मवेशियों पर पेड़ गिरे हैं, कहीं विद्युत पोल गिरने से बिजली गुल है, तो कहीं टीन शेड एवं छप्पर को क्षति पहुंचने से आमजन परेशान हैं। मैं ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना करती हूं। राज्य सरकार से अनुरोध है कि प्रभावित क्षेत्रों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें तथा पीड़ित परिवारों की हर संभव सहायता करें।'












Click it and Unblock the Notifications