Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने पूर्व विधायक मनोहर सिंह के निधन पर जताया दुख, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लाडनूं के पूर्व विधायक मनोहर सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'लाडनूं के पूर्व विधायक श्री मनोहर सिंह जी के निधन से राजस्थान में भाजपा परिवार ने अपना एक अनमोल सदस्य खो दिया है। उनके परलोकगमन से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है। समाज सेवा के कार्यों एवं नागौर क्षेत्र के विकास के लिए उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को धैर्य प्रदान करें।'

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/












Click it and Unblock the Notifications