Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने बेटियों के कल्याण लिए भाजपा सरकार की गिनाई योजनाएं, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बेटियों में शिक्षा की कमी तथा बिगड़ता लिंगानुपात की समस्या पर ध्यान आकर्षित कराते हुए भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'राजस्थान में बेटियों में शिक्षा की कमी तथा बिगड़ता लिंगानुपात एक अहम समस्या थी। सभ्य समाज की स्थापना में बेटियों की शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए हमारी भाजपा सरकार ने राजश्री योजना के माध्यम से बेटी के जन्म से लेकर 12वीं कक्षा की पढ़ाई तक 50 हजार रु देने का प्रावधान किया था। बताना चाहूंगी कि बेटियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से राजस्थान के इतिहास में किसी भी सरकार द्वारा लिया गया यह सबसे पहला, व्यापक व सफल निर्णय था।'













Click it and Unblock the Notifications