Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने प्रदेशवासियों से मौसम को लेकर सतर्क रहने की अपील की, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश में अंधड़ एवं भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर आपात स्थित से सतर्क रहने की अपील की है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'मौसम विभाग ने राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में अंधड़ एवं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आमजन से अपील है कि तेज हवा (अंधड़) के समय सुरक्षित स्थान पर रहें तथा भारी बारिश जैसी किसी भी आपात स्थिति में जलभराव वाले क्षेत्रों दूर रहें व एक-दूसरे की मदद जरूर करें।'













Click it and Unblock the Notifications