Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत झंडा फहराने की अपील की, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आमजन से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घर, संस्थान, कार्यालय के ऊपर तिरंगा फहराने की अपील की है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भारत की आन, बान, शान का प्रतीक है। तो आइए, आजादी के अमृत महोत्सव में 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक अपने घर, संस्थान, कार्यालय के ऊपर तिरंगा फहराकर इस गौरवमयी क्षण के साक्षी बनें। साथ ही तिरंगे के साथ http://harghartiranga.com वेबसाइट पर अपनी सेल्फी भी जरूर अपलोड करें!'













Click it and Unblock the Notifications