Rajasthan News: सिरोही के दुदीया तालाब का होगा सौन्दर्यीकरण, सीएम गहलोत ने दी 2.21 करोड़ की मंजूरी

पर्यटन विभाग द्वारा सिरोही के दुदीया तालाब का सौन्दर्यीकरण करेगा। जिले के इस्बोर महादेव मंदिर के पास घाट का निर्माण कार्य भी किया जाएगा। सीएम गहलोत ने इसके लिए 2.21 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी है।

ashok gehlot

Rajasthan News: राजस्थान में पर्यटन विभाग सिरोही जिले के दुदीया तालाब का सौन्दर्यीकरण करेगा। इसके साथ ही जिले के इस्बोर महादेव मंदिर के पास घाट का निर्माण कार्य भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 2.21 करोड़ रूपए की मंजूरी दी है। इस स्वीकृत राशि से दुदीया तालाब के घाट का निर्माण, फाउंटेन विद स्टैच्यू, चबूतरा, मुख्य दीवार, पेचिंग वर्क, रेलिंग, रोड लाइट सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। इनमें 1.62 करोड़ रूपए की लागत आएगी। जिले के इस्बोर महादेव मंदिर के पास घाट पर मुख्य दीवार, चबूतरा, प्रतिमाएं, रेलिंग, चेक डेम निर्माण एवं सौन्दर्यकरण सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। इनमें 59.48 लाख रूपए व्यय होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+