Rajasthan News : पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर 11 मई को अजमेर से पदयात्रा करेंगे सचिन पायलट, जानिए पूरी वजह
राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समागम शुरू हो गया है। पीएम मोदी के दौरे से एक दिन पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने 11 मई को अजमेर से पदयात्रा का ऐलान कर दिया है।

Rajasthan News : राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले सियासी समागम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा रविवार को धौलपुर में कांग्रेस विधायकों को अमित शाह के जरिए लिए पैसे लौटाने के बयान के बाद सूबे की सियासत में खलबली मच गई है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सीएम गहलोत के बयान पर पलटवार तो किया ही है। अब प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी मैदान में उतर गए हैं। सचिन पायलट ने अपने और समर्थक विधायकों पर लगे तमाम आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सीएम गहलोत के धौलपुर के भाषण को सुनकर लगता है कि उनकी नेता सोनिया गांधी नहीं बल्कि वह वसुंधरा राजे को अपनी नेता मानते हैं। एक प्रेस वार्ता के दौरान सचिन पायलट ने कहा कि मैं कल से जयपुर के लिए जन संघर्ष पदयात्रा पर निकलूंगा। पायलट ने कहा कि 2020 में सरकार को गिराने और बचाने को लेकर जो विरोधाभास दिखाई दे रहा है। उसको सीएम गहलोत को साफ कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी कुछ नाराजगी थी। जिसे हमने दिल्ली जाकर हाईकमान के सामने रखा। लेकिन कभी पार्टी का अनुशासन नहीं तोड़ा।
अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस के लिए जी जान लगाई
पायलट ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के बाद मैंने जी जान लगाकर मेहनत की। लेकिन कभी अनुशासन तोड़ने का काम नहीं किया। पायलट ने कहा कि मुझे गद्दार, कोरोना क्या कुछ नहीं कहा गया। लेकिन मैंने पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने का काम कभी नहीं किया। उन्होंने कहा कि मैंने बीजेपी सरकार के समय भ्रष्टाचार की जांच के लिए सीएम को कई चिट्ठियां लिखी। लेकिन अब समझ आ रहा है कि उनमें जांच क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा जब-जब वसुंधरा सरकार के करप्शन की बात करता हूं तो कोई जवाब नहीं आता है। सचिन पायलट ने कहा कि चुनावों के नजदीक आने के साथ ही कांग्रेसी विधायकों को नुकसान पहुंचाने का काम हो रहा है और बीजेपी विधायकों का गुणगान किया जा रहा है। हेमाराम चौधरी जैसे विधायकों पर पैसे लेने का आरोप लगे हैं। जो बेबुनियाद हैं और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।
125 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे सचिन पायलट
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि मैं 11 मई को अजमेर में आरपीएससी मुख्यालय से एक पदयात्रा निकाल लूंगा और मैंने जनता के बीच जाने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे मसलों पर नौजवानों के लिए पदयात्रा निकालने जा रहा हूं। पायलट के मुताबिक अजमेर से चलने वाली है। पदयात्रा 5 दिन बाद जयपुर पहुंचेगी और यह यात्रा किसी के विरोध में नहीं है। इस दौरान सचिन पायलट है। 25 सितंबर के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने अजय माकन और खड़गे जी को विधायक दल की बैठक लेने के लिए जयपुर भेजा था। लेकिन वह मीटिंग नहीं हो पाई। पायलट ने कहा कि 25 सितंबर को विधायकों द्वारा बैठक का बहिष्कार करने से हमारी पार्टी अध्यक्ष की बेइज्जती हुई है। उनका अपमान किया गया। वह गद्दारी थी। पायलट ने कहा कि विधायकों से जबरदस्ती इस्तीफे लिए गए और वह घटनाक्रम दिखाता है कि अनुशासन किसने तोड़ा और पार्टी के साथ किस ने गद्दारी की। उन्होंने कहा कि गहलोत का बयान गंभीर राजनीति का परिचय नहीं है और यह उन्हें शोभा नहीं देता है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications