Rajasthan News : जन संघर्ष यात्रा में बोले सचिन पायलट, कहा-"कांग्रेस प्रचंड बहुमत से जीतेगी"

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत से जीतेगी। पायलट अजमेर से जयपुर पैदल मार्च कर रहे हैं। कांग्रेस प्रभारी ने बैठक के बाद कहा कि इस मामले पर खड़गे को रिपोर्ट देंगे।

sachin pilot

Rajasthan News : राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत से जीतेगी। लोग भाजपा के शासन से परेशान हैं। राजस्थान में पीएम आते हैं और हमारी पार्टी पर बोलते हैं। उन्हें देखना चाहिए कि उनकी ही पार्टी में क्या चल रहा है। भाजपा एक जिम्मेदार विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभाने में विफल रही है। इसलिए उनका यहां कोई निशान नहीं छोड़ा जाएगा। यहां तक कि कर्नाटक में भी भाजपा को भारी नुकसान होगा। आपको बता दें सचिन पायलट अजमेर से जयपुर के लिए जन संघर्ष यात्रा पर हैं। पायलट अजमेर से जयपुर पैदल मार्च कर रहे हैं।

पेपर लीक और भ्रष्टाचार को लेकर जन संघर्ष यात्रा पर हैं पायलट

प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट अजमेर से जयपुर तक पैदल मार्च कर रहे हैं। सचिन पायलट प्रदेश में पेपर लीक और भ्रष्टाचार को लेकर जन संघर्ष यात्रा निकाल रहे हैं। पायलट ने अजमेर में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद अपनी पदयात्रा शुरू की। पायलट के पैदल मार्च में प्रदेशभर के सैकड़ों नौजवान और छात्र हिस्सा ले रहे हैं।

पायलट की यात्रा की रिपोर्ट खड़गे को सौंपेंगे रंधावा

सचिन पायलट की इस पैदल यात्रा से कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने साफ कर दिया है कि पायलट की यह पदयात्रा कांग्रेस संगठन का हिस्सा नहीं है। कांग्रेस का सचिन पायलट की इस यात्रा से कोई लेना देना नहीं है। पायलट की इस यात्रा के बीच प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दिल्ली में एक बैठक बुलाई। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित प्रदेश के तीनों सह प्रभारी शामिल हुए। पायलट की यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने निजी करार देते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के कर्नाटक से दिल्ली लौटने के बाद इस मसले पर बात की जाएगी। रंधावा ने यह टिप्पणी कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और सह प्रभारियों के साथ बैठक के बाद कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+