Rajasthan News: 58 शैक्षणिक ब्लॉक्स पर लर्निंग एड सामग्री युक्त कक्ष होंगे तैयार, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 58 शैक्षणिक ब्लॉक्स में लर्निंग एड सामग्री युक्त संदर्भ कक्षों के लिए 1.16 करोड़ रुपए व्यय किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है। सीएम गहलोत की इस स्वीकृति से विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को अध्ययन में सुविधा होगी।
सीएम गहलोत ने बजट में की थी घोषणा
मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा दी गई स्वीकृति के अनुसार प्रति कक्ष 2 लाख रुपए की राशि से उपकरण क्रय किए जाएंगे। समग्र शिक्षा के अंतर्गत 300 संदर्भ केन्द्र पूर्व में अनुमोदित किये जा चुके हैं। इस प्रकार राज्य के सभी 358 ब्लॉक पर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए लर्निंग एड सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में इस सम्बन्ध में घोषणा की गई थी।













Click it and Unblock the Notifications