Rajasthan News : राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलंपिक 23 जून से, सीएम गहलोत ने दी 130 करोड़ की मंजूरी

राजस्थान में एक बार फिर से राजीव गांधी ग्रामीण खेलों के साथ शहरी ओलंपिक खेलों का बिगुल बजेगा। ग्रामीण ओलंपिक की सफलता के बाद अब ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों का एक साथ आयोजन होगा।

ashok gehlot

Rajasthan News : प्रदेश में एक बार फिर से राजीव गांधी ग्रामीण खेलों के साथ शहरी ओलंपिक खेलों का बिगुल बजेगा। ग्रामीण ओलंपिक की सफलता और खिलाड़ियों के उत्साह को देखते हुए अब ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों का एक साथ आयोजन होगा। इन खेलों के आयोजन में लगभग 130 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आयोजन के लिए वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। खेलों का शुभारंभ 23 जून, 2023 से होगा। शीघ्र ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। खेल दिवस 29 अगस्त, 2023 को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रस्तावित है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट 2023-24 में राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलंपिक खेलों के आयोजन के लिए घोषणा की थी।

इन खेलों का होगा आयोजन

ग्रामीण क्षेत्र में कबड्डी, खो-खो, शूटिंगबॉल, टेनिसबॉल क्रिकेट, फुटबॉल, वालीबॉल, रस्साकशी खेल होंगे। शहरी क्षेत्र में कबड्डी, बास्केटबॉल, टेनिसबॉल क्रिकेट, खो-खो, फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स खेलों में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इन खेलों के आयोजन के पीछे राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में खेलों का वातावरण तैयार कर प्रदेशवासियों को खेलों से जोड़कर मैदान तक लाना है। साथ ही शारीरिक व मानसिक तनाव दूर कर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+