Rajasthan News: राजस्थान में अनुकम्पा नियुक्ति के 10 प्रकरणों में शिथिलता, सीएम गहलोत का संवेदनशील फैसला

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजकीय कार्मिक की मृत्यु के उपरांत आश्रित द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन के 10 प्रकरणों में शिथिलता प्रदान की है। सीएम गहलोत के इस संवेदनशील निर्णय से मृतक आश्रित परिवारों को संबल मिल सकेगा।

आश्रित परिवारों को दी राहत

सीएम गहलोत ने 8 प्रकरणों में आवेदन की विलंब अवधि में शिथिलन प्रदान करते हुए मृतक आश्रित परिवारों को राहत दी है। इसी प्रकार एक प्रकरण में न्यूनतम आयु सीमा में शिथिलन प्रदान किया गया है। जबकि एक प्रकरण में न्यूनतम आयु सीमा के साथ ही विलंब अवधि में भी शिथिलन दिया गया है। उक्त प्रकरणों में सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए यह शिथिलता प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा बीते करीब 4 साल में अनुकम्पा नियुक्ति के 1390 प्रकरणों में शिथिलता प्रदान कर आवेदकों को राहत प्रदान की जा चुकी है। इस अवधि में 3847 मृतक आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्तियां भी दी गई हैं।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+