Rajasthan News : अलवर में बाबा चूहडसिद्ध लवकुश वाटिका का लोकार्पण, बजट घोषणा के तहत बनी वाटिका
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने गहलोत सरकार की बजट घोषणा के तहत अलवर जिले में 2 करोड रुपए की लागत से बनी बाबा चूहडसिद्ध लवकुश वाटिका का लोकार्पण किया।

Rajasthan News : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत अलवर जिले में 2 करोड रुपए की लागत से बनी बाबा चूहडसिद्ध लवकुश वाटिका का लोकार्पण मंगलवार को किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जिले में पर्यटन को बढावा देने हेतु ऐतिहासिक धरोहरों एवं धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार का कार्य कराया गया है। जिससे स्थानीय स्तर पर ही आमजन के लिए रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने कहा कि बाबा चूहडसिद्ध के स्थान पर बनी यह लवकुश वाटिका जिले में पर्यटन को बढाने में महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा कि अलवर जिले में पर्यटन की अपार संभावना है। उन्होंने कहा कि अलवर जिले के पर्यटन स्थलों को विकसित कराकर वहां रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का उनका प्रयास है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल में जिले व अलवर ग्रामीण क्षेत्र को विकास की विभिन्न सौगातें दी है। सड़क, विद्युत, चिकित्सा, रोजगार, उद्योग आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया गया है। उन्होंने बाबा चूहडसिद्ध मंदिर को सौलर लाइट से विद्युतीकृत कराने की घोषणा की।
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि धार्मिक पर्यटन एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह वाटिका बहुपयोगी सिद्ध होगी। साथ ही इससे स्थानीय स्तर पर आमजन का रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यह वाटिका आमजन के लिए को स्वस्थ वातावरण प्रदान करने में बेहद लाभाकारी सिद्ध होगी। इस अवसर पर जिला बीसूका के उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा एवं उमरैण प्रधान दौलतराम जाटव ने राज्य सरकार की योजनाओं एवं क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के बारे में आमजन को अवगत कराते हुए महंगाई राहत शिविरों में जाकर अपना रजिस्टेªशन कराने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान राजस्थान देवनारायण बोर्ड के सदस्य रामजीलाल बैंसला सहित बडी संख्या में ग्रामीण तथा वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications