Rajasthan News: कुंठवा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में होगा छात्रावास निर्माण, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजसमंद जिले के कुंठवा के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में छात्रावास निर्माण की स्वीकृति देते हुए इसके लिए 2.55 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को सहमति प्रदान की है।
विद्यालय में छात्रावास का होगा निर्माण
सीएम गहलोत द्वारा दी गई स्वीकृति के अनुसार कुंठवा के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 50 की बालिका को निवास की क्षमता के एक छात्रावास का निर्माण होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने बजट वर्ष 2023-24 के अंतर्गत वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान इस सम्बन्ध में घोषणा की थी।

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/












Click it and Unblock the Notifications