Rajasthan News: हिमाचल में हुए नुकसान के लिए 15 करोड़ की सहायता राशि देगी गहलोत सरकार, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार की तरफ से हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान के लिए 15 करोड़ की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से बनी मुश्किल परिस्थितियों में पीड़ित लोगों की मदद के लिए राजस्थान सरकार की ओर से 15 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। हम सभी राजस्थानी इन विकट परिस्थितियों में हिमाचलवासियों के साथ खड़े हैं। मैं ईश्वर से सभी को सुरक्षित रखने की कामना करता हूं।'













Click it and Unblock the Notifications