Rajasthan News: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने जैन तीर्थ स्थल शिखर जी के किए दर्शन, ट्वीट कर दी जानकारी
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झारखंड दौरे के दौरान जैन समाज के तीर्थ स्थल शिखर जी के दर्शन कर जैन मुनि प्रमाण सागर जी से आशीर्वाद लिया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झारखंड दौरे के दौरान जैन समाज के तीर्थ स्थल शिखर जी के दर्शन कर जैन मुनि प्रमाण सागर जी से आशीर्वाद लिया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज श्री पार्श्वनाथ पर्वत शृंखला में जैन समाज के पवित्र तीर्थ स्थल शिखर जी (मधुबन) के दर्शन करने का सौभाग्य पाकर मन प्रसन्न है। साथ ही यहां जैन मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद प्राप्त कर गुरुदेव के साथ धार्मिक विचार भी साझा किए।'













Click it and Unblock the Notifications