Rajasthan News: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने जैन मुनि तरुण सागर महाराज की जयंती पर किया नमन, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जैन संत तरुण सागर महाराज की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'महान जैन मुनि, परम पूजनीय श्री तरुण सागर जी महाराज की जयंती पर उन्हें मेरा सादर प्रणाम। आपके कड़वे एवं अनमोल वचनों ने मानव समाज को सत्कर्म की राह दिखाने के साथ ही करोड़ों अनुयायियों को आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा दी है।'













Click it and Unblock the Notifications