Rajasthan News: राजस्थान में भाजपा में धीरे-धीरे उभर रही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, जानिए सियासी वजह

राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर धीरे-धीरे तस्वीर साफ हो रही है। सीएम पद के तमाम दावेदारों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का चेहरा उभरकर सामने आ रहा है। चर्चा है कि पार्टी राजे को अहम जिम्मेदारी दे सकती है।

vasundhara raje

Rajasthan News: राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही धीरे-धीरे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का चेहरा उभर कर सामने आ रहा है। भाजपा में मुख्यमंत्री के दावेदारों की लंबी सूची हैं। लेकिन पार्टी के भीतर कोई ऐसा मजबूत चेहरा नहीं है। जिसे लेकर पार्टी विधानसभा चुनाव में दांव खेल सके। राजनीति के जानकारों की माने तो कर्नाटक विधानसभा चुनाव और परिणाम के बाद जैसे हालात बने हैं। उसके बाद भाजपा राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। वहीं राजस्थान में पार्टी ने जिन चेहरों को सीएम पद के लिए आगे किया है। वे सभी जनाधार के मामलों में कमजोर साबित हुए हैं। ऐसे में पार्टी में स्थानीय बड़े चेहरे के तौर पर वसुंधरा राजे के सिवाय को विकल्प नहीं है। चर्चा है कि पार्टी वसुंधरा राजे को राजस्थान में कोई अहम पद देकर मुख्य भूमिका में ला सकती है। हालांकि विधानसभा चुनाव का प्रमुख चेहरा पीएम मोदी ही होंगे।

प्रदेश भाजपा में मुख्यमंत्री पद के अनेक दावेदार

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर अनेक दावेदार हैं। पार्टी ने जिन चेहरों को सीएम पद के लिए आगे कर रखा है। उनका प्रदेश में उतना जनाधार नहीं है। जितना पार्टी को चुनाव में मजबूत बनाने के लिए चाहिए। राजनीति के जानकार बताते हैं कि प्रदेश में सीएम पद के प्रमुख दावेदारों में से कुछ को पार्टी ने अहम पदों जिम्मेदारियों दे दी है। कुछ दावेदार घोटालों और हादसों के शिकार हो गए हैं। वसुंधरा राजे के सिवाय प्रदेश में कोई ऐसा प्रमुख चेहरा नहीं है। जिसके दम पर पार्टी चुनाव मैदान में उतर सके। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला की सीएम पद को लेकर चर्चा जरूर होती है। लेकिन ओम बिड़ला का कोटा से बाहर कोई बड़ा वर्चस्व नहीं माना जाता है। हाल ही में जयपुर में माली समाज की महापंचायत में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में सीएम अशोक गहलोत के नारे लगे। इससे ओम बिड़ला असहज हो गए।

पार्टी में मिलने लगी वसुंधरा राजे को तरजीह

कर्नाटक चुनाव के बाद से भाजपा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पार्टी द्वारा तरजीह दी जा रही है। पिछले दिनों सिरोही में पीएम मोदी के कार्यक्रम में वसुंधरा राजे को सीपी जोशी के बगल में जगह दी गई थी। लेकिन पीएम मोदी के अजमेर के कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पीएम मोदी के बगल में बैठाया गया। इसके साथ ही मंच पर लगे पार्टी के पोस्टर में भी वसुंधरा राजे को जगह दी गई थी। अजमेर के कार्यक्रम में वसुंधरा राजे आत्मविश्वास से लबरेज थी। मंच पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ बार-बार उनके आगे आने की कोशिश कर रहे थे। वसुंधरा राजे ने उनका हाथ पकड़ कर उन्हें पीछे कर दिया। राजनीति के जानकार बताते हैं कि वसुंधरा राजे का यही आत्मविश्वास बताता है कि पार्टी में धीरे धीरे उनका कद बढ़ता जा रहा है। जानकार यह भी कहते हैं कि वसुंधरा राजे प्रदेश में भाजपा की ऐसी नेता हैं। जो साल भर सक्रिय रहती हैं। आम दिनों में भी उनसे मिलने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में पार्टी द्वारा उन्हें आगे लाने से पार्टी को प्रदेश में और मजबूती मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+