Rajasthan News: श्री करणी चारण एवं डिंगल साहित्य शोध, संरक्षण एवं विकास बोर्ड का गठन, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान में गहलोत सरकार ने विभिन्न भाषाओं और साहित्य को प्रोत्साहन एवं संरक्षण देने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्री करणी चारण एवं डिंगल साहित्य शोध संरक्षण एवं विकास बोर्ड के गठन को स्वीकृति दी है। इस बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा 9 गैर सरकारी एवं 5 सरकारी सदस्य होंगे। बोर्ड का मुख्यालय जयपुर में होगा।
चारण एवं डिंगल साहित्यकारों को मिलेगी वित्तीय सहयता
यह बोर्ड भारत के विभिन्न राज्यों एवं विदेशों से चारण एवं डिंगल साहित्य शोध तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान, प्रचार करने के साथ ही चारण एवं डिंगल साहित्यकारों को वित्तीय सहयता देगा। इसके अलावा चारण एवं डिंगल साहित्य के संरक्षण, संर्वद्धन एवं प्रोत्साहन के लिए राज्य सरकार को सुझाव भी बोर्ड द्वारा दिए जाएंगे।













Click it and Unblock the Notifications