Rajasthan News: प्रदेश के 15 धार्मिक एवं पुरातात्विक स्थलों पर होंगे विकास कार्य, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

Rajasthan News: राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। इसी क्रम में राज्य के 10 मंदिरों, 3 किलों एवं 2 महत्वपूर्ण स्मारकों में 50.40 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को वित्तीय स्वीकृत दी है। प्रस्ताव के अनुसार तेजाजी महाराज सुरसुरा किशनगढ़ अजमेर, जयपुर स्थित राधा माधव मंदिर वृन्दावन, कुशल बिहारीजी मंदिर बरसाना भरतपुर, राजचन्द्र मंदिर बड़ी चौपड़ जयपुर, ढार देवी मंदिर कोटा, मंगलेश्वर मातृकुण्डिया मंदिर चित्तौड़गढ़, गोगाजी मंदिर गोगामेड़ी हनुमानगढ़, बाबाजी राजमंदिर मांगरोल बारां, रूणिजा रामदेवरा जैसलमेर एवं तेजाजी मंदिर खरनाल नागौर में विकास कार्य करवाए जाएंगे। साथ ही बारां के शाहबाद व नाहरगढ़ किले तथा झालावाड़ के गागरोन किले में विकास कार्य होंगे। इसके अलावा जालोर के तोपखाना और प्राचीन छतरियां भद्राजून में भी संरक्षण-पुनरुद्धार कार्य करवाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+