Rajasthan News: कांग्रेस करेगी गुढ़ा और राठौड़ के सदन में बोले जाने की जांच, जानिए क्या बोले डोटासरा

Rajasthan News: राजस्थान में राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने के मामले पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कैबिनेट में किसी को शामिल करना या बाहर करना राज्य के सीएम का अधिकार है। यही काम राज्य के मुख्यमंत्री ने भी किया है। डोटासरा ने कहा कि मणिपुर की घटना देश को शर्मसार करने वाली है।

मणिपुर की घटना अमानवीय

घटना के 70 दिन बाद भी प्रधानमंत्री का कोई बयान नहीं आना और जब बयान आना तो देश के 5 राज्यों के चुनाव को ध्यान में रखते हुए ऐसी अमानवीय घटना से राजस्थान के दो चार प्रकरणों को जोड़ना मैं समझता हूं कि इससे बड़ा निंदा का कोई विषय नहीं हो सकता। इस मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए जिस प्रकार हमारे एक मंत्री ने खड़े होकर बोला। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष राजीव राठौड़ ने तपाक से बकायदा नियम और धाराएं कोट करते हुए बोला। हमें जो इनपुट मिला उसके मुताबिक राजेंद्र राठौड़ ने किसी नेता को बोला कि आज हम धमाका करेंगे। इससे कहीं ना कहीं कोई तार तो नहीं जुड़े हुए हैं। इस बात का जिक्र हमारे प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी किया है। उन्होंने मुझे जांच की जिम्मेदारी दी है। हम इसकी जांच करेंगे। कांग्रेस इतने बड़े मुद्दे पर पूरे देश में घेराबंदी कर रही है। राहुल गांधी और विपक्ष इस मुद्दे को उठा रहा है। कहीं उस से ध्यान बांटने के लिए यह साजिश तो नहीं थी। हम इसकी जांच करेंगे। सरकार और संगठन में बेहतरीन तालमेल है। सरकार की अच्छी योजनाएं हैं। कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में हमारी सरकार बनी है। केंद्र की मोदी सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। हम राजस्थान में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

sukhjindar singh randhawa

राजेंद्र राठौड़ के मामले की जांच होगी

विधानसभा में राजेंद्र गुढ़ा के तुरंत बाद राजेंद्र राठौड़ के बोले जाने के मामले की कांग्रेस द्वारा जांच की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शनिवार को यह संकेत दिया है। रंधावा ने कहा कि जिस तरह राजेंद्र सिंह गुढ़ा के तुरंत बाद नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने इस मामले पर बोला है। उसकी जांच की जाएगी। कहीं यह विपक्ष की साजिश तो नहीं है। इसके लिए जांच की जाएगी। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी यह बात दोहराई है।

गुढ़ा ने दिया था विधानसभा में बयान

गहलोत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा में न्यूनतम आय गारंटी बिल पर बहस के दौरान अपनी ही सरकार पर महिला सुरक्षा में विफल होने का आरोप लगाते हुए कहा था कि राजस्थान में इस बात की सच्चाई है कि हम महिलाओं की सुरक्षा में विफल हो गए हैं। राजस्थान में जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। ऐसे में हमें मणिपुर की बजाय अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सिफारिश पर राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया था। भाजपा इस मामले पर गहलोत सरकार पर हमलावर हो गई थी।

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची

https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+