Rajasthan News: मल्लिकार्जुन खड़गे ने बारां में किया चुनाव अभियान का आगाज, जानिए क्या बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष

Rajasthan News: राजस्थान में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज कर दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 12 में पूर्वी राजस्थान कैनल प्रोजेक्ट के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुबान दी है। लेकिन उस पर चले नहीं। राजस्थान सरकार ने कई गारंटी दी और उसे पूरा किया। खड़गे ने कहा कि मोदी चुनाव प्रचार के लिए दौड़ते रहते हैं। संसद में कम बैठते हैं। कर्नाटक में इतना दौड़े। गली-गली में घूमे। गहलोत मोदी की तरह नहीं करते कि आए, बोले और चले गए। काम करके दिखाया है। यह काम वही कर सकता है। जो गरीबों की तकलीफें जानता है।

राजस्थान में कांग्रेस बनाएगी सरकार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा ने यहां लाल डायरी का मुद्दा उठाया है। लाल डायरी में क्या लिखा है। लाल डायरी में क्या-क्या है। सबको मालूम है। लाल डायरी में लिखा है कि आने वाले चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनाएगी। उस डायरी में यह भी लिखा है कि फिर से कांग्रेस आने वाली है। अगर आप चाहते हो तो यह डायरी लेकर आ जाओ। खड़गे ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के लिए मनरेगा का पैसा भी राज्यों को नहीं दे रही है। गहलोत सरकार ने 21 लाख किसानों का कर्ज माफ किया है। आपको सोचना होगा। क्या झूठ बोलने वालों को सरकार में लाना चाहिए या काम करने वालों की सरकार बननी चाहिए।

ashok gehlot

भाजपा सांसदों ने जनता के साथ किया धोखा

उन्होंने कहा कि राजस्थान में 25 बीजेपी सांसद हैं। लेकिन वे राजस्थान के हितों के लिए क्यों नहीं बोले। उन्होंने ईआरसीपी को लेकर क्यों आवाज नहीं उठाई। बीजेपी के 25 सांसदों ने भी राजस्थान की जनता के साथ धोखा किया है। खड़गे ने आगे कहा कि मोदी श्रद्धा का दिखावा करते हैं। दिखावा करने के लिए पर्वती कुंड पर अलग भेष बनाकर गए। इनके खाने के दांत अलग है। दिखाने के दांत अलग है। इससे ज्यादा नहीं बोलूंगा। मैं जनगणना चाहता हूं। ताकि बैकवर्ड क्लास के लोग मजबूत हो जाए। वहीं अन्य लोगों को भी मजबूत बनाना होगा। इसमें कांग्रेस पार्टी विश्वास करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+