Rajasthan News: चुनाव की तारीख में बदलाव पर कांग्रेस सहप्रभारी अमृता धवन ने दी प्रतिक्रिया, जानिए पूरा मामला
Rajasthan News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख में बदलाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस की सह-प्रभारी अमृता धवन ने कहा कि यह अच्छा है कि चुनाव आयोग ने सभी बातों को ध्यान में रखा है। एकादशी एक बड़ा त्योंहार है। अब मतदान प्रतिशत पर भी असर पड़ेगा। तारीख स्थगित कर दी गई है और मतदाता वोट डालने के लिए बाहर आएंगे। राजस्थान में कांग्रेस जीतेगी।
राजस्थान में देवउठनी एकादशी का बड़ा महत्व
अमृता धवन ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि चुनाव आयोग ने इस मामले को संज्ञान में लिया है। एकादशी एक बहुत बड़ा पर्व है। हम सभी शुभ कार्यों की शुरुआत करते हैं उस दिन से। 2 दिन आगे बढ़ने से अच्छा है। वोटिंग परसेंटेज पर भी इसका असर होगा। वोटर ज्यादा निकलेंगे। जब कोई त्यौहार होता है तो निश्चित रूप से वोटिंग पर असर पड़ता है। कांग्रेस पार्टी 23 तारीख होती तो भी स्वागत करती और 27 तारीख होगी तो भी स्वागत करेगी।

कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार
उन्होंने कहा कि हम चुनाव मैदान में तैयारी के साथ उतर चुके हैं। हम लोग अपना काम कर रहे हैं। हमारे लोग तैयारी कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने 25 तारीख को मतदान करने का फैसला किया है। सात का अंक हमारे लिए शुभ है। आपको बता दें कि राजस्थान के नेताओं के दखल के बाद चुनाव आयोग ने तारीख में बदलाव करते हुए 25 नवंबर को मतदान करने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications