Rajasthan News: सीएम गहलोत कल करेंगे कोटा में सिटीपार्क का लोकार्पण, जानिए पूरा कार्यक्रम
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को दो दिवसीय प्रवास पर कोटा जाएंगे। कोटा जिला कलक्टर ओपी बुनकर के मुताबिक मुख्यमंत्री बुधवार को सुबह 10.15 बजे कोटा एयरपोर्ट पहुंचकर सीधे सिटी पार्क का लोकार्पण करेंगे तथा विभिन्न विकास कार्याे का अवलोकन करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री राष्ट्रपति द्वारा आयुष्मान भवः अभियान शुभारंभ समारोह में सम्मिलित होंगे। इसी दिन शाम 6 बजे महाराव उम्मेदसिंह स्टेडियम में जनसभा को सम्बोधित करेंगे एवं रात्रि विश्राम कोटा में करेंगे।
सीएम गहलोत 14 सितंबर को जयपुर पहुंचेंगे
जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि मुख्यमंत्री 14 सितम्बर गुरूवार सुबह 9.30 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला कलक्टर ने बताया कि 13 सितम्बर को सिटी पार्क के लोकार्पण के अवसर पर महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications