Rajasthan News: सीएम गहलोत ने इंडिया गठबंधन को देशहित के लिए बताया शुभ, ट्वीट कर दी जानकारी

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विपक्ष के इंडिया गठबंधन को लोकतंत्र और संविधान को मजबूत बनाने वाला बताते हुए देश की बेहतरी के लिए बड़ा कदम बताया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'जुड़ेगा भारत, जीतेगा INDIA श्री राहुल गांधी की 3500 किलोमीटर भारत जोड़ो यात्रा से देशवासियों का एक संकल्प सामने आया और एक प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे का नया माहौल बना। राहुल जी ने चार मुद्दे महंगाई, बेरोजगारी, अमीर-गरीब के बीच बढ़ती खाई एवं बढ़ती हिंसा प्रमुखता से उठाए थे। इस यात्रा को तमाम राजनीतिक दलों ने पार्टी लाइन से ऊपर उठकर समर्थन दिया क्योंकि ये सारे मुद्दे देश के सामने की चुनौतियों को सामने रख रहे थे। मुझे प्रसन्नता है कि अब विपक्ष की पार्टियों का एक मंच पर आना संभव हुआ जो देशहित के लिए एक शुभ संकेत है। आने वाले दिनों में लोकतंत्र बचाने एवं संविधान को मजूबत करने के उद्देश्य से बना ये गठबंधन देश के भविष्य की बेहतरी के लिए एक बड़ा कदम साबित होगा।'

ashok gehlot

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची

https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+