Rajasthan News: सीएम गहलोत ने चिकित्सा को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की चर्चा, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चिकित्सा व्यवस्था की और बेहतरी के उद्देश्य के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शुभारंभ आयुष्मान भव कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि ''चिरंजीवी' राजस्थान में आयुष्मान ! आज राजस्थान RTH व चिरंजीवी से स्वास्थ्य सुविधाओं का मॉडल स्टेट बन चुका है। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना में केवल SECC के पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिलता है जबकि राजस्थान सरकार की चिरंजीवी योजना में सभी परिवारों को 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा एवं 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा दिया जाता है। चिकित्सा व्यवस्था की और बेहतरी के उद्देश्य से माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा शुभारंभ आयुष्मान भव कार्यक्रम में वर्चुअल सहभागिता की। प्रदेश सरकार हर द्वार तक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रसार हेतु संकल्पित है। केन्द्र सरकार को भी चिरंजीवी योजना की तर्ज पर आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाना चाहिए।'













Click it and Unblock the Notifications