Rajasthan News : सीएम गहलोत ने प्रदेशवासियों को दी ज्योतिबा फुले जयंती की बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने गरीब, पिछड़ों एवं महिलाओं के उत्थान के लिए जीवन समर्पित कर दिया।

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने गरीब, पिछड़ों एवं महिलाओं के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वे मानते थे कि शिक्षा समाज को आगे बढ़ाने का मूल मंत्र है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को आत्मसात कर समाज के हर वर्ग के उन्नयन में अपना योगदान दें। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है।












Click it and Unblock the Notifications