Rajasthan News : मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना बड़ी सौगात, पशुपालकों ने सीएम गहलोत का जताया आभार
प्रदेश भर में लगाए जा रहे महंगाई राहत कैम्प में राज्य सरकार की योजनाओं से आमजन को लाभान्वित किया जा रहा है। आमजन कैम्प में राहत लेकर सीएम गहलोत का आभार जता रहे हैं।

Rajasthan News : बचत राहत और बढ़त के साथ महंगाई से राहत देने के लिए प्रदेश भर में लगाए जा रहे महंगाई राहत कैम्प में राज्य सरकार की योजनाओं से आमजन को लाभान्वित किया जा रहा है। कैम्प में पशुपालकों को दो दुधारू पशुओं का 40 हजार रुपए का बीमा कवर मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत कैम्प में पशुपालक विशेष रुचि दिखा रहे है एवं विभाग की अन्य योजनाओं की भी जानकारी प्राप्त करने में रूचि दिखा रहे है। वहीं मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी पशुपालकों के लिए संकल्पित होकर कार्य रहे है।
मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना पशुपालकों सौगात
जोधपुर निवासी लाभार्थी पशुपालक पोनी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर में उन्हें योजना का लाभ बिना किसी औपचारिकता के बहुत ही कम समय में योजना का लाभ मिला। उन्होंने कहा कि लम्पी बीमारी के दौरान उन्होंने एवं उनके कई रिश्तेदारों में अपनी गायों की असमय मृत्यु को देखा था। जिसकी वजह से वे काफी आहत थे। अब उनके दुधारू पशुओं का बीमा हो गया है तो किसी भी प्रकार की पशुओं में होने वाली बीमारी का डर भी खत्म हो गया है। ऐसे में वे अब अपने पशुधन में वृद्धि के साथ बेहतर पशुपालन कर पाएंगे।
महंगाई राहत कैंप में राहत के पुख्ता इंतजाम
जोधपुर निवासी महिला पशुपालक छिनुडी मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना का लाभ लेने के लिए महंगाई राहत शिविर में पहुंची। जब उन्होंने वहां के पुख्ता इंतजाम एवं अधिकारी व कर्मचारियों की सक्रियता को देखा तो कहा कि जब सेवा को ही धर्म मानने वाले मुख्यमंत्री हों तो अब हमें किस बात की चिंता। योजना में पंजीकरण करवाने के पश्चात् छिनुडी कहती है कि उन्हें अपने पशुओं में होने वाली बीमारियों को लेकर बेहद चिंता थी। क्योंकि गत वर्ष उनके दुधारू पशुओं की लंपी बीमारी के कारण मृत्यु हो गयी थी। अब बीमा होने के बाद वो बिना किसी चिंता के अपने पशुओं की बेहतर देखभाल को अंजाम दे पाएगी। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया।












Click it and Unblock the Notifications