Rajasthan News: भाजपा ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को बनाया राजस्थान चुनाव प्रभारी, जानिए पार्टी की रणनीति

Rajasthan News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही बीजेपी में नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। चुनाव से पहले बीजेपी ने एक चुनाव प्रभारी और दो सह प्रभारी लगाए हैं। पार्टी ने केंद्रीय कोयला और खान मंत्री प्रहलाद जोशी को चुनाव प्रभारी और नितिन पटेल और कुलदीप विश्नोई को सह प्रभारी लगाया गया है। पार्टी सूत्रों की मानें तो देर रात या कल तक कुछ और नए नामों की घोषणा की जा सकती है। चर्चा है कि पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी अहम जिम्मेदारी दे सकती है। आपको बता दें राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश में दोनों दलों के संगठन में नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है।

कर्नाटक से सांसद हैं प्रहलाद जोशी

पार्टी सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से दूसरी बार सांसद हैं। जोशी केंद्र सरकार में कोयला और खान मंत्री हैं। कर्नाटक में मारवाड़ियों की बड़ी तादाद है। पार्टी जोशी के जरिए उनको साधेगी। वहीं नितिन पटेल गुजरात में उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। गुजरात राजस्थान से सटा हुआ राज्य है। सूत्र बताते हैं कि राजस्थान में विश्नोई समुदाय की अहमियत के चलते कुलदीप विश्नोई की नियुक्ति को बड़ा अहम माना जा रहा है। कुलदीप विश्नोई हरियाणा के पूर्व सीएम चौधरी भजन लाल के बेटे हैं। विश्नोई कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हैं। पार्टी इनके जरिए विश्नोई समुदाय के मतदाताओं को साधेगी।

vasundhara raje

पीएम मोदी कल राजस्थान दौरे पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी का तीसरा दौरा 8 जुलाई को राजस्थान के बीकानेर में होने जा रहा है। पीएम मोदी अमृतसर जामनगर एक्सप्रेस हाईवे का उद्घाटन करने बीकानेर आ रहे हैं। इसके साथ ही उनकी बीकानेर में एक जनसभा भी आयोजित की जा रही है। जनसभा को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं पार्टी संगठन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी खुद पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल का जायजा ले चुके हैं। पीएम मोदी के सरकारी कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद पीएम मोदी बीकानेर के नोरंगदेसर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

राजस्थान में नियुक्तियों का दौर शुरू

विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजस्थान में नियुक्तियों को लेकर सिलसिला तेज हो गया है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी देर रात या कल तक कुछ और नियुक्तियां कर सकती है। चर्चा है कि पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को इलेक्शन कैंपेन कमेटी की चेयरमैन बना सकती है। इसके साथ ही भाजपा युवा मोर्चा में भी बदलाव किए जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+