Rajasthan News: अल्का गुर्जर ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना, कहा- 'केन्द्र की सब्सिडी पर वाहवाही लूट रहे'

Rajasthan News: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव डॉ.अल्का गुर्जर ने कहा है कि केन्द्र सरकार ने गरीब कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीबी रेखा के नीचे जीवन जी रहे लोगों को बडी राहत दी है। मुख्यमंत्री से घोषणा मंत्री बन चुके अशोक गहलोत केन्द्र की योजनाओं पर वाहवाही लूटकर अपनी पीठ थपथपाकर अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं। बीपीएल परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेण्डर देने का संकल्प जारी है। इस पर भी गहलोत सरकार जनता में भ्रम फैलाने से बाज नहीं आ रही है। मात्र 100 रुपए की सब्सिडी देकर पूरा श्रेय लेने के कांग्रेस के षडयंत्र को जनता जान चुकी है। अगर सीएम राजस्थान की जनता के प्रति ईमानदार है तो उन्हें अन्रपूर्णा योजना के राशन किटों की जांच करवानी चाहिए। जो ना मनुष्य के उपयोग योग्य है और ना ही जानवरों के उपयोग के। गरीब के जीवन से खेलने का पाप कांग्रेस सरकार की विदाई तय कर चुका है।

गैस पर पूरी सब्सिडी नहीं दी

अल्का गुर्जर ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि जनता के संज्ञान में हैं कि गत अप्रैल से राज्य सरकार ने उज्जवला योजना के तहत बीपीएल परिवार को 500 रुपए में गैस सिलेण्डर देने की घोषणा की थी। लेकिन समय पर सस्ते सिलेण्डर देने शुरू नहीं किए। इसके कुछ दिनों बाद ही केन्द्र सरकार ने गैस सिलेण्डर पर सब्सिडी की घोषणा कर दी। जिसके बाद आमजन को गैस सिलेण्डर पर 200 रुपए और बीपीएल परिवारों को 300 रुपए सब्सिडी देना शुरू कर दिया। इसके बाद राज्य की गहलोत सरकार ने भी गरीबों के सिलेण्डर पर सब्सिडी की राशि घटा दी। जबकि मुख्यमंत्री को अपनी घोषणा के अनुसार पूरी सब्सिडी देकर गैस सिलेण्डर की कीमत कम करनी चाहिए थी।

alka gurjar

राशन किट के नाम पर जनता से धोखा

उन्होंने कहा कि राज्य में बीपीएल को सीएम ने 500 रुपए में ​सिलेण्डर देने की घोषणा की थी। इसके लिए आमजन को महंगाई राहत शिविरों की लाइन में खड़ा कर दिया गया। जब योजना शुरू हुई तो बडे आयोजन कर सब्सिडी के नाम पर 410 रुपए खातों में डाल दिए गए। इसी माह केन्द्र सरकार ने जब उज्जवला योजना के तहत सब्सिडी राशि को बढाकर 300 रुपए कर दिया तो राज्य सरकार ने इस योजना के तहत दी जा रही। सब्सिडी को घटाकर 100 रुपए ही कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सभी घोषणाएं चुनावी ही साबित हो रही है। प्रदेश के गरीबो को राशन किट देने के लिए शुरू की गई अन्नपूर्णा राशन किट योजना में मिल रहे राशन के नाम पर गरीबों को घटिया सामग्री का वितरण किया जा रहा है। कई जिलो में तो हाल यह है कि योजना के तहत दिए जा रहे किट में मिर्च, धनिया और हल्दी के नाम पर बुरादा ही निकल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+