Rajasthan News: इंडिया गठबंधन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की बड़ी भूमिका: सीएम अशोक गहलोत
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इंडिया नाम का गठबंधन बनने से हर कोई प्रभावित हुआ है। चाहे वह पीएम मोदी हों, एनडीए, बीजेपी या आरएसएस हो। आपको बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भीलवाड़ा दौरे पर रहे हैं।
इंडिया महागठबंधन में खड़गे की बड़ी भूमिका
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के एकजुट होने के बाद में जो गठबंधन बना है। विपक्षी दलों का उसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की बहुत बड़ी भूमिका सामने आई है। इंडिया गठबंधन बनने के बाद पीएम मोदी हो, एनडीए हो, आरएसएस हो या बीजेपी हो सबकी चूले हिल गई है। हालत यह बन गए हैं कि मोदी जी किस प्रकार से कोस रहे हैं। किस प्रकार से कोस रहे हैं विपक्षी पार्टियों को। इंडिया गठबंधन बनने के बाद इससे हर कोई प्रभावित हुआ है।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने अमित शाह पर साधा निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी वाले कहते हैं कि हमारे पास लाल, पीली और काली डायरी है। जिसको लेकर डराते रहते हैं। लेकिन मैं आज कहना चाहता हूँ कि अगर डायरी में कुछ है तो दिखा दो। वरना डराओ मत। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी कहते हैं कि डरो मत तो हम इस पर चलते हैं। खड़गे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने राजस्थान को लेकर कुछ नहीं दिया है। खड़गे के इस बयान को अमित शाह के राजस्थान दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है। आपको बता दें पिछले दिनों परिवर्तन यात्रा के शुभारंभ के मौके पर बेणेश्वर धाम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लाल डायरी का जिक्र कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को निशाने पर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications