Rajasthan: जयपुर पुलिस ने जारी किया नया लोगो, डीजीपी लाठर ने किया अनावरण, पुलिस अधिकारियों को लगाया लोगो

जयपुर, 10 अगस्त। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय में जयपुर पुलिस के नए प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया। लाठर ने जयपुर में नए लोगो की बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस गौरवशाली परंपराओं को निरंतर आगे बढ़ाते हुए विश्वास अर्जित करने के साथ ही अपराधों की रोकथाम की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करती रहेगी। जयपुर पुलिस कमिश्नरआनंद श्रीवास्तव ने महानिदेशक को नए लोगों के बारे में जानकारी दी। जयपुर पुलिस का यह लोगो विश्व विख्यात डिजाइनर रोहित कामरा और उनकी टीम द्वारा देश-विदेश के कई पुलिस संगठनों के लोगो पर अनुसंधान करने के बाद तैयार किया गया है। राजस्थान पुलिस के ध्वज की पृष्ठभूमि में मौजूद नीले रंग को आधार बनाकर नए लोगों को डिजाइन किया गया। इस अवसर पर रोहित कामरा अपनी टीम के साथ स्वयं भी मौजूद रहे।

jaipur police logo

पुलिस अधिकारियों को लगाया लोगो

महानिदेशक लाठर ने पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव के नया लोगो लगा कर जयपुर पुलिस के नए लोगो का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय पाल लांबा एवं केसी विश्नोई के भी नया लोगो लगाया। इस दौरान उपायुक्त पुलिस प्रहलाद कृष्णिया, ऋचा तोमर, राजीव पचार, श्वेता धनकर और अरशद अली के भी नया लोगो लगाया गया।

anand shrivastav

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+