राजस्थान: गहलोत सरकार की नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण, कौन बना मंत्री? देखें पूरी लिस्ट

जयपुर, 21 नवम्बर। रविवार शाम 4 बजे राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार की नई कैबिनेट ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र ने नई कैबिनेट को शपथ दिलाई। टीकाराम जूली, गोविंद राम मेघवाल, शकुंतला रावत, हेमाराम चौधरी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहे।

Rajasthan Cabinet

कार्यक्रम में विश्वेंद्र सिंह, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, रामलाल जाट, महेश जोशी, रमेश मीणा, ममता भूपेश, भजन लाल जाटव को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

इसके अलावा बृजेंद्र सिंह ओला, मुरारी लाल मीणा, राजेंद्र गुड्डा और ज़ाहिदा खान को राज्यपाल ने राजस्थान के राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

नई कैबिनेट को लेकर नाराजगी
राजस्थान में कैबिनेट फेरबदल में कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नाराज चल रहे सचिन पायलट खेमे का भी पूरा ख्याल रखा है। इस बार पायलट खेमे के 5 लोगों को नई कैबिनेट में जगह दी गई है। नई कैबिनेट से गहलोत और पायलट दोनों खेमा खुश नजर आ रहा है लेकिन इसके साथ ही कुछ मंत्रियों को लेकर विधायकों की नाराजगी भी सामने आई है।

Recommended Video

    Rajasthan: Ashok Gehlot मंत्रिमंडल में ये 15 नए मंत्री शामिल हुए ? | Sachin Pilot | वनइंडिया हिंदी

    कांग्रेस विधायक जोहरी लाल मीणा ने टीकाराम जूली को मंत्री बनाए जाने का विरोध किया है। मीणा ने जूली को भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके आने से अलवर में कांग्रेस साफ हो जागी। टीकाराम जूली अलवर ग्रामीण सीट से विधायक हैं। मीणा ने कहा कि अलवर जिले में सभी जानते हैं कि टीकाराम जूली भ्रष्ट हैं। हमने उन्हें हटाए जाने को कहा था लेकिन उन्हें कैबिनेट मंत्री बना दिया गया।

    वहीं जूली ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मीणा वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं और वह उनका सम्मान करते हैं लेकिन उनके आरोप गलत हैं। अगर उनके पास कोई प्रमाण है तो उसे सामने लेकर आना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+