Rajasthan : मौसम विभाग का प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान, सीएम गहलोत ने की आमजन से सतर्क रहने की अपील

जयपुर, 22 अगस्त। राजस्थान में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश की राजधानी जयपुर में देर रात तेज बारिश शुरू हुई जो सुबह तक जारी रही। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजस्थान में एक बार फिर भारी बारिश होने की संभावना बन गई है। अगले 24 घंटे के भीतर कोटा संभाग में भारी बारिश होने का अनुमान है। कोटा कलेक्टर ने जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। कोचिंग संस्थानों में भी सुबह की पारी की कक्षाएं टाल दी गई है। प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए आमजन से सावधानी बरतने की अपील की है।

barish

हाड़ौती में रहेगा सबसे ज्यादा असर

मौसम विभाग ने सोमवार को कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट भी दिया है। भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर हाड़ौती में दिखेगा। कोटा के साथ झालावाड़, बारां, बूंदी और प्रतापगढ़ में तेज बारिश के आसार है। जबकि 10 जिलों में अति भारी बारिश और 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कोटा संभाग में रविवार को झमाझम बारिश हुई। अच्छी बारिश के चलते कोटा बैराज के गेट खोलकर 95 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई है। माना जा रहा है कि सोमवार को भी यहां 200 एमएम से ज्यादा बारिश हो सकती है। राजस्थान में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। प्रदेश में 23 अगस्त तक भारी बारिश के आसार बने हैं। यहां डीप डिप्रेशन के चलते मानसून सिस्टम एक्टिव है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, टोंक, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर और पाली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि राजसमंद, सिरोही, भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर, दौसा, अलवर, सीकर, करौली, नागौर, बीकानेर और जोधपुर में 4 इंच से ज्यादा बारिश होगी।

मुख्यमंत्री गहलोत ने आमजन से की अपील

प्रदेश में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर आमजन से मौसम के अनुरूप सावधानी बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट में लिखा कि मौसम विभाग ने आगामी 4 दिनों के लिए प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। आमजन से अपील है कि मौसम के अनुरूप सावधानी बरतें जलाशयों नदी नालों और सीवरेज के मेनहोल से दूर रहें। बारिश के मौसम में लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। वही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर राज्य सरकार को अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की सलाह दी है। राजे ने लिखा कि मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों के लिए राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य सरकार को अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लेनी चाहिए। आमजन से अपील है कि जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा विषम परिस्थिति में एक दूसरे की सहायता करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+