राजस्थान: ईआरसीपी के मुद्दे पर साथ नजर आए गहलोत-पायलट, सचिन ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ ईआरसीपी के मसले पर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट खड़े नजर आए है। सचिन पायलट ने ईआरसीपी को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ ईआरसीपी के मसले पर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट खड़े नजर आए है। सचिन पायलट ने ईआरसीपी को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 15 दिनों में प्रधानमंत्री दूसरी बार राजस्थान आए हैं। लेकिन ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। पीएम मोदी ने रविवार को दौसा में दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेस-वे के पहले का खंड का लोकार्पण किया था। इस दौरान उन्होंने ईआरसीपी को लेकर कोई जिक्र नहीं किया। पायलट ने कहा कि पीएम मोदी ने अजमेर और जयपुर की जनसभा में वादा किया था। दूसरी तरफ राजस्थान के सीएम गहलोत ने पीएम मोदी पर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आपने अपने भाषण से जनता को गुमराह करने की कोशिश की। इसलिए जनता के सामने सच्चाई रखना जरूरी है।

ashok gehlot

समारोह में वीसी से जुड़े सीएम गहलोत

सीएम गहलोत एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे के साथ 4 राष्ट्रीय राजमार्गों का कार्य उल्लेखनीय है। एक्सप्रेसवे को जयपुर से जोड़ना उपयोगी है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में नई सड़कों के निर्माण के साथ-साथ सुदृढ़ीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गत 4 साल में 54 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया गया है। वहीं 46 हजार किमी सड़कों का निर्माण प्रगतिरत है। इन कार्यों से राजस्थान के आर्थिक और औद्योगिक विकास को अधिक गति मिलेगी। इसी वर्ष बजट में सड़क एवं आधारभूत विकास के लिए लगभग 20 हजार करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+