राजस्थान: विधानसभा चुनाव में दिख सकती है गहलोत-पायलट की जोड़ी, बजट के बाद दोनों नेताओं ने दिए यह संकेत

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट पेश करने के बाद चुनावी मोड में आ गए हैं। बजट के बाद मिल रहे संकेतों के मुताबिक गहलोत और पायलट मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

राजस्थान में चुनावी साल में सियासी बिसात बिछना शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट के जरिए सभी वर्गों को साधने की कोशिश की है। वहीं पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी लगातार सक्रिय है। पायलट ने बजट को महिला किसान कर्मचारी मजदूर सहित सभी वर्गों का ख्याल रखने वाला बताया है। पायलट ने हम कहते हुए इन वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की है। दूसरी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी हम सब मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही है। कांग्रेस के दोनों नेता विधानसभा चुनाव में एक-दूसरे के हमराही बनने के लिए तैयार दिख रहे हैं।

gahlot pilot

हम मिलकर पूरे करेंगे वादे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया है। उन्होंने बजट पेश करने का रिकॉर्ड भी बनाया है। सीएम गहलोत के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान कि हमारी सरकार ने इस साल के बजट में महिला, किसान, कर्मचारी, मजदूर सहित सभी वर्गों का ख्याल रखा है। हम प्रदेश की जनता के हितों के लिए काम करने को प्रतिबद्ध हैं। आमजन से किए गए वादे हम मिलकर पूरे करेंगे।

हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में सवाल पूछा गया कि बजट के दौरान सचिन पायलट भी मेज थपथपा रहे थे, तो क्या माना जाए कि अब विधानसभा चुनाव गहलोत और पायलट मिलकर लड़ेंगे। इसके जवाब में सीएम गहलोत ने कहा कि यही समय की मांग है। सभी की यही मांग है और कोई विकल्प नहीं है। हम सब मिलकर चुनाव लड़ें। सीएम गहलोत ने साफ किया कि हम सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस एकजुटता के साथ में चुनावी मोड में आने की तैयारी में है। कांग्रेस जहां प्रदेश में सरकार रिपीट करने की उम्मीद में है। वही भाजपा को प्रदेश में चली आ रही परिपाटी के मुताबिक बदलाव की पूरी उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+