राजस्थान: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 4 मार्च को सालासर में मनाएंगी जन्मदिवस, समर्थकों में उत्साह
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 4 मार्च को सालासर धाम पर अपना जन्मदिवस मनाएंगी। राजे का जन्मदिवस 8 मार्च को होता है। लेकिन इस दिन होली का त्योंहार होने से कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिवस 4 मार्च को सालासर धाम पर धूमधाम से मनाया जाएगा। वसुंधरा राजे के जन्मदिवस के अवसर पर सालासर धाम में बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वसुंधरा राजे के पुत्र सांसद दुष्यंत सिंह, विधायक प्रताप सिंह सिंघवी, विधायक नरेंद्र नागर, सहित भाजपा की कई हस्तियां मौजूद रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सालासर धाम पर पूजा अर्चना कर अपना जन्मदिवस मनाएगी। आपको बता दें वसुंधरा राजे का जन्मदिवस 8 मार्च को होता है। लेकिन 8 मार्च को होली होने के वजह से वसुंधरा राजे के जन्मदिवस के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। चर्चा है कि वसुंधरा राजे सालासर धाम पर विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगी।

जन्मदिवस के बहाने शक्ति प्रदर्शन करेंगी वसुंधरा राजे
राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। भाजपा राजस्थान में एक बार फिर वसुंधरा राजे को पार्टी के चेहरे के तौर पर चुनाव मैदान में उतार सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि वसुंधरा राजे अपने जन्मदिवस पर बड़ा आयोजन कर सकती प्रदर्शन कर सकती हैं। वसुंधरा राजे के समर्थकों ने पिछले साल बूंदी जिले के केशोराय पाटन में राजे का बड़े स्तर पर जन्मदिवस समारोह आयोजित किया था।












Click it and Unblock the Notifications