Rajasthan : किसानों को मिला हनुमान बेनीवाल का साथ, किसान आंदोलन के समर्थन में दिल्ली करेंगे कूच

जयपुर। कृषि कानूनों के विरोध में जारी दिल्ली किसान आंदोलन की आग अब राजस्थान में भी फैलने लगी है। राजस्थान के किसान भी धीरे-धीरे दिल्ली की तरफ बढ़ा रहे हैं। आरएलपी सुप्रीमो व सांसद हनुमान बेनीवाल ने ऐलान किया है कि 12 दिसम्बर को राजस्थान कोटपुतली से हनुमान बेनीवाल हजारों की संख्या में किसान दिल्ली कूच करेंगे। बेनीवाल ने कहा देश से धारा 370 धारा हट सकती है तो स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट प्रधानमंत्री मोदी लागू करने का दम रखते हैं।

Rajasthan Farmers ready to go Delhi for support Kisan Andolan with Hanuman Beniwal

हनुमान बेनीवाल ने दिल्ली कूच का ऐलान करते हुए किसानों को 12 दिसम्बर को कोटपूतली पहुंचने का आह्वान किया है। बेनीवाल ने कहा कि कोटपूतली से हजारों की संख्या में किसान दिल्ली कूच करेंगे। हनुमान बेनीवाल ने 8 दिसंबर के भारत बंद का भी समर्थन किया है। बेनीवाल ने कहा कि मैंने अमित शाह जी को भी पत्र लिखकर कह दिया है कि किसानों की मांगें नहीं मानी तो मैं एनडीए छोड़ दूंगा।

वहीं, बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में पंचायत और प्रधान प्रमुखों के चुनाव 11 दिसंबर तक सम्पन्न होंगे। उसके बाद 12 दिसंबर को कोटपूतली दिल्ली हाईवे पर सभा के बाद कूच होगा। हनुमान बेनीवाल ने प्रधानमंत्री से भी आह्वान किया कि कहीं आपको भी यह किसान आंदोलन भारी न पड़ जाए। बता दें कि किसानों के धरने को आज 12 दिन बीत चुके हैं तो वहीं सरकार ने किसानों से 5 बार बात भी की है जिसका कोई परिणाम नहीं निकल सका है। अब देखना यह होगा कि क्या 8 दिसंबर को भारत बंद होगा। यह बंद कितना सफल होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+