राजस्थान : एक्सीडेंट में शव से जेवरात चोरी की वारदात का हुआ पर्दाफ़ाश, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ़्तार
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में मानवता को शर्मसार करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां लोगों की जान बचाने वाले एंबुलेसकर्मी ने ही मृतक और घायल से शरीर से ज्वैलरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस घिनोनी वारदात का आखिर जयपुर की चंदवाजी थाना पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए 108 एंबुलेंस पर तैनात कंपाडर समेत एक अन्य युवक को गिरफ़्तार किया है।

थानाधिकारी विक्रांत शर्मा ने बताया कि कंपाउडर सद्दाम हुसैन ने एंबुलेंस में ही प्राथमिक उपचार के दौरान घायल महिला के जेवरात चोरी कर लिए थे। मौके से एक अन्य युवक घायलों का मोबाइल ले उड़ा। वहीं, घायल का मोबाइल चोरी कर अलवर में इस्तेमाल कर रहे युवक मोहन लाल गुर्जर को भी पुलिस ने दबोच लिया है।
बता दें घटना 14 दिसंबर को चंदवाजी इलाके में ताला मोड़ के पास की है। यहां तेज रफ्तार से दौड़ती सवारियों से भरी एक बस ने बाइक सवार दंपत्ती को टक्कर मारी और पलट गई। हादसे में नवविवाहित महेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि गंभीर रूप से घायल उसकी पत्नी संजना को इलाज के लिए अचरोल अस्पताल की 108 एंबुलेंस से रवाना किया गया।
108 एम्बुलेंस का कंपाउडर सद्दाम हुसैन ने एंबुलेंस में ही प्राथमिक उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई नवविवाहिता के जेवर चोरी कर छिपा लिए। इसके बाद इलाज के दौरान महिला की मौत होने पर जब परिजनों को इस वाक्ये का पता चला तो मामला थाना तक पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications