राजस्थान : जैसलमेर से जयपुर लौटे गहलोत गुट के विधायक, बस में गाने का यह वीडियो वायरल

जयपुर। राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार पर आया सियासी संकट टलने पर अब विधायकों की बाड़ाबंदी खत्म हो गई हैं। अशोक गहलोत गुट के विधायक जैसलमेर के सूर्यागढ़ होटल से जयपुर लौट आए हैं। उधर, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद सचिन पायलट भी अपने खेमे के विधायकों के साथ दिल्ली से जयपुर आ गए हैं। 14 अगस्त को राजस्थान विधानसभा का सत्र प्रस्तावि​त है।

Recommended Video

    Rajasthan Political Crisis : Congress MLAs पहुंचे Jaipur, बस में गाए जमकर गीत | वनइंडिया हिंदी
    14 को कर सकते हैं शक्ति प्रदर्शन

    14 को कर सकते हैं शक्ति प्रदर्शन

    राजस्थान विधानसभा सत्र में अशोक गहलोत शक्ति प्रदर्शन कर सकते हैं। ऐसे में एक माह से जारी विधायकों की बाड़ेबंदी को लेकर गहलोत कोई जोखिम नहीं लेना चाह रहे हैं। विधायकों को जैसलमेर से जयपुर लाए जाने के बाद उन्होंने जयपुर के फायरमोंट होटल ले जाया गया है। यहीं से ये विधायक 14 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा सत्र में हिस्सा लेने जाएंगे।

    31 जुलाई से थे जैसलमेर में

    राजस्थान में 13 जुलाई से कांग्रेस विधायकों की जयपुर के होटल में बाड़ाबंधी की गई थी। फिर 31 जुलाई को इन्हें जयपुर से जैसलमेर लाया गया। तब से अशोक गहलोत खेमे के सभी विधायक सूर्यागढ़ होटल में ही ठहरे हुए थे। 12 अगस्त को ये बसों में सवार होकर जयपुर आए। बस में सवार विधायकों का एक गाना गुनगुनाते का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

     हमारे पास बहुमत की कोई समस्या नहीं

    हमारे पास बहुमत की कोई समस्या नहीं

    अशोक गहलोत खेमे के सभी विधायक जैसलमेर के होटल सूर्यागढ़ से शाम को जयपुर पहुंच गए। कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सभी विधायक जयपुर पहुंचे चुके हैं। हमारे पास बहुमत साबित करने की कोई समस्या नहीं है। 14 अगस्त को सभी विधायक फायरमोंट होटल जयपुर से राजस्थान विधानसभा जाएंगे।

     आत्महत्या करने वाले 11 लोगों के घर पहुंचे सीएम

    आत्महत्या करने वाले 11 लोगों के घर पहुंचे सीएम

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को जोधपुर के गांगना भी गए, जहां उन्होंने 9 अगस्त को सामूहिक आत्महत्या करने वाले एक ही परिवार के 11 लोगों के प्रति शोक संवेदनाएं प्रकट की है। गहलोत के साथ राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा समेत कई नेता थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+