Rajasthan Congress Candidates 3rd List: 7 मंत्रियों समेत 44 MLA को टिकट का इंतजार, जानिए कब आएगी तीसरी सूची?

Rajasthan Vidhansabha Candidates List 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में अब भाजपा-कांग्रेस ने उम्‍मीदवारों की दो-दो सूची जारी की है। कांग्रेस में 7 मंत्रियों समेत 44 विधायकों को अभी टिकट का इंतजार है।

Congress Candidates Rajasthan: राजस्‍थान में हर पांच साल बाद सत्‍ता परिवर्तन की परिपाटी को बदलने के इरादे से कांग्रेस चुनाव मैदान में है। अब तक दो बार प्रत्‍याशियों की सूची जारी करके 76 उम्‍मीदवार घोषित कर चुकी है। तीसरी सूची पर मंथन चल रहा है।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की दो सूचियों के बाद उन 7 मंत्रियों व 44 विधायकों की बेचैनी बढ़ गई है, जिन्‍हें अभी तक टिकट नहीं मिला है। इनको कांग्रेस उम्‍मीदवारों की तीसरी व उसके बाद की सूचियों से उम्‍मीद है।

Rajasthan Congress Candidates List

कांग्रेस ने अब तक पहली सूची में 33 व दूसरी सूची में 43 दावेदारों को टिकट दिया है। इनमें सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट व 20 मंत्रियों को मिलाकर 58 विधायक शामिल हैं।

राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार के जिन मंत्रियों के टिकट अटके हुए हैं, उनमें राजेंद्र गुढ़ा व सुभाष गर्ग हैं। लाल डायरी वाले नेता राजेंद्र गुढ़ा को उनके बयानों के चलते कांग्रेस से बर्खास्‍त कर दिया गया, जो शिवसेना में चले गए और सुभाष गर्ग राष्‍ट्रीय लोकदल से हैं।

राजस्‍थान चुनाव में कांग्रेस को अभी 124 प्रत्‍याशी अभी और तय करने हैं। इसके लिए 26 को स्‍क्रीनिंग कमेटी व 29 को सीईसी की बैठक हो सकती है। कांग्रेस अब तक बड़े नेताओं और बिना विवाद वाली सीटों पर ही उम्‍मीदवार उतारे हैं। विवादित सीटों पर भी उम्‍मीदवार घोषित करने के लिए कांग्रेस ने कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया है।

राजस्‍थान में कांग्रेस की पहली व दूसरी सूची के बाद कई सीटों पर विरोध देखने को मिल रहा है। ऐसे में कांग्रेस इस बार छोटी-छोटी सूचियां जारी करने की रणनीति पर चल रही है। कांग्रेस प्रत्‍याशियों की तीसरी सूची में भी करीब 30 नाम होने की चर्चा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+