Rajasthan Congress Candidate list: क्‍या राजस्‍थान कांग्रेस ने जारी की चौथी सूची, इन 8 नेताओं को टिकट का दावा

Rajasthan Congress candidate list viral: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस उम्‍मीदवारों की चौथी जारी कर दी है। इससे पहले तीन सूचियों में 95 उम्‍मीदवारों को टिकट दिया गया था।

Rajasthan Congress Candidate Name: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में नामांकन प्रकिया चल रही है। कांग्रेस 3 सूचियां जारी करके 95 उम्‍मीदवारों को राजस्‍थान चुनाव के मैदान में उतार चुकी है। 105 नामों पर सोमवार से मंथन चल रहा था। इस बीच कांग्रेस की चौथी सूची सोशल मीडिया वायरल हो रही है, जिसमें आठ दिग्‍गजों को टिकट दिए जाने का दावा किया जा रहा है।

Rahulgandhi mallikarjun khadge

बता दें कि राजस्‍थान कांग्रेस उम्‍मीदवारों की चौथी सूची फाइनल करने के लिए सोमवार को दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई वरिष्‍ठ नेता मौजूद रहे।

वायरल लिस्‍ट में इनको टिकट

राजस्‍थान कांग्रेस उम्‍मीदवारों की जो चौथी सूची वायरल हो रही है। उसमें उदयपुर शहर से डॉ. गिरजा व्यास, उदयपुर ग्रामीण में विवेक कटारा, बड़़ी सादरी में प्रकाश चौधरी, राजसमंद में तनसुख बोहरा, चित्तौड़गढ़ में महेंद्र सिंह मेड़तिया, आसपुर में सुरमल परमार, झाड़ोल में ताराचंद मीणा और कपासन में बंशीलाल खटीक को टिकट दिया जाना बताया जा रहा है जबकि कांग्रेस ने अभी तक चौथी सूची जारी ही नहीं है।

25 को मतदान, 3 को मतगण्‍ना

बता दें कि राजस्‍थान विधानसभा की 200 सीटों पर एक ही चरण में 25 नवंबर को मतदान होगा जबकि चार अन्‍य राज्‍यों के साथ ही राजस्‍थान के मतों की भी 3 दिसंबर को गिनती होगी। उसी दिन परिणाम आएगा। 30 अक्‍टूबर से नामांकन प्रक्रिया हो चुकी है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि छह नवंबर है। 9 नवंबर तक नाम वापसी है।

Rajasthan Congress candidate list 2023

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की पहली सूची के प्रत्‍याशी

1. अमित चाचण, नोहर
2. भंवर सिंह भाटी, कोलायत
3. कृष्णा पूनिया, सादुलपुर
4. मनोज मेघवाल, सुजानगढ़
5. रीटा चौधरी, मंडावा
6. गोविंद सिंह डोटासरा, लक्ष्‍मणगढ़
7. इंदराज सिंह गुर्जर, विराटनगर
8. डा. अर्चना शर्मा, मालवीय नगर
9. पुष्‍पेंद्र भारद्वाज, सांगानेर
10. ललित कुमार यादव, मूंडावर
11. टीकाराम जूली, अलवर ग्रामीण
12. ममता भूपेश, सिकराय
13. दानिश अबरार, सवाई माधोपुर
14. सचिन पायलट, टोंक
15. मुकेश भाखर, लाडनूं
16. चेतन सिंह चौधरी, डीडवाना
17. मंजू देवी, जायल
18. विजय पाल मिर्धा, डेगाना
19. रामनिवास गवारिया, परबतसर
20. दिव्‍या मदेरणा, ओसियां
21. अशोक गहलोत, सरदारपुरा
22. मनीषा पंवार, जोधपुर
23. महेंद्र विश्‍नोई, लूणी
24. हरीश चौधरी, बायतू
25. प्रीति गजेंद्र सिंह शेखावत, वल्‍लभनगर
26. गणेश गोदारा, डूंगरपुर
27. महेंद्रजीत सिंह मालवीय, बागीदौरा
28. रमिला खडि़या, कुशलगढ़
29. रामलाल मीणा, प्रतापगढ़
30. सुदर्शन सिंह रावत, भीम
31. सीपी जोशी, नाथद्वारा
32. विवेक धाकड़, मांडलगढ़
33. अशोक चांदना, हिंडौली

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की दूसरी सूची के प्रत्‍याशी

1. सादुलशहर - जगदीश चंद्र जांगिड़
2. करणपुर - गुरमीत सिंह कुन्नर
3. सूरतगढ़ - डूंगरराम गेदर
4. हनुमानगढ़ - विनोद कुमार चौधरी
5. खाजूवाला - गोविंद राम मेघवाल
6. बीकानेर पश्चिम - बीडी कल्ला
7. नोखा - सुशीला डूडी
8. सरदारशहर - अनिल शर्मा
9. झुंझुनूं - बृजेंद्र सिंह ओला
10. नवलगढ़ - डॉ. राजकुमार शर्मा
11. फतेहपुर - हाकम अली खान
12. नीमकाथाना - सुरेश मोदी
13. कोटपूतली - राजेंद्र यादव
14. दूदू - बाबूलाल नागर
15. सिविल लाइंस - प्रताप सिंह खाचरियावास
16. किशनपोल - अमीनकागजी
17. आदर्शनगर - रफीकखान
18. बस्सी - लक्ष्मण मीणा
19. बानसूर - शकुंतला रावत
20. रामगढ़ - जुबेर खान
21. डीग-कुम्हेर - विश्वेंद्र सिंह
22. वैर - भजनलाल जाटव
23. राजखेड़ा - रोहित बोहरा
34. महुवा - ओमप्रकाश हुड़ला
25. दौसा - मुरारी लाल मीणा
26. लालसोट - परसादी लाल मीणा
27. खंडार - अशोक बैरवा
28. पुष्कर - नसीम अख्तर इंसाफ
29. केकड़ी - डॉ. रघु शर्मा
30. नावां - महेंद्र चौधरी
31. सोजत - निरंजन आर्य
32. मारवाड़ जंक्शन - खुशवीर सिंह जोजावर
33. बाड़मेर - मेवाराम जैन
34. सांचौर - सुखराम बिश्नोई
35. सिरोही - संयम लोढ़ा
36. खेरवाड़ा - दयाराम परमार
37. मावली - पुष्कर लाल डांगी
38. सलूंबर - रघुवीर सिंह मीणा
39. घाटोल - नानालाल निनामा
40. बांसवाड़ा - अर्जुन सिंह बामनिया
41 निंबाहेड़ा - उदयलाल आंजना
42. मांडल - रामलाल जाट
43. अंता- प्रमोद जैन भाया

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की तीसरी सूची के प्रत्‍याशी
1. तारानगर से नरेंद्र बुडानिया
2. रतनगढ़ से पूसाराम गोदारा
3. सूरजगढ़ से श्रवण कुमार
4. सीकर से राजेंद्र पारीक
5. बगरू से गंगा देवी वर्मा
6. नगर से वाजिद अली
7. धौलपुर से शोभारानी कुश्‍वाहा
8. करौली से लखन सिंह मीणा
9. बांदीकूई से गजराज खटाना
10. गंगापुर से रामकेश मीणा
11. देवली उनियारा से हरीश चंद्र मीणा
12. मसूदा से रमेश पारीक
13. पचपदरा से मदन प्रजापत
14. रेवदर से मोतीराम कोली
15. झाड़ोल से हीरालाल दरांगी
16. सहाड़ा से राजेंद्र त्रिवेदी
17. केशोरायपाटन से सीएल प्रेमी बैरवा
18. बारां-अटरू से नानाचंद मेघवाल
19. सपोटरा से रमेश चंद मीणा

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की चौथी सूची के प्रत्‍याशियों का इंतजार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+