राजस्थान: हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत फील्ड में उतरे सीएम गहलोत के मंत्री-विधायक, जानिए पूरा कार्यक्रम

राजस्थान में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत गहलोत सरकार के मंत्री और विधायक फील्ड में उत्तर गए हैं। इसके चलते प्रदेश के मंत्रियों और विधायकों ने रविवार को अपने अपने क्षेत्रों में रैलियां आयोजित की।

राहुल गांधी का संदेश आम जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत देशभर में रैलियां निकाली जा रही है। कांग्रेस द्वारा प्रदेश के 400 ब्लॉकों में अब तक 7000 से अधिक रैलियां निकाली जा चुकी है। प्रदेश में शनिवार और रविवार को मंत्री और विधायक भी इन रैलियों में शामिल हुए जयपुर में चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने रविवार को कोटखावदा में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की है। इसके बाद रैली मुख्य बाजार में होते हुए अंबेडकर सर्किल पहुंची। जहां विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली का समापन किया।

ashok gehlot

यात्रा के जरिए मंत्री उतरे फील्ड में

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत एआईसीसी के निर्देशानुसार जनप्रतिनिधियों को हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में शामिल होना अनिवार्य किया गया है। प्रदेश के कोटा में नदी पार क्षेत्र के बालिता गांव में कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा निकाली गई। वहीं राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने भीलवाड़ा के मांडल विधानसभा क्षेत्र के करेड़ा ब्लॉक में यात्रा निकाली। इस दौरान जाट ने आमजन को संबोधित करते हुए भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार वोट बैंक के लिए धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। देश को बांटने का काम कर रही है। जाट ने बजट में भीलवाड़ा को मिली सौगात की भी आम जन को जानकारी दी।

मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति से अभियान को मिलेगी मजबूती

कांग्रेस द्वारा निचले संगठन को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। जिसके तहत ब्लॉक अध्यक्ष के साथ निचले संगठन में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 11-11 मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जा रहे हैं। इसी के तहत रविवार को प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा की मंजूरी पर पांच जिलों में छह विधानसभा क्षेत्रों के 64 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। जिनमें डूंगरपुर के चौरासी, जयपुर के मालवीय नगर, जैसलमेर विधानसभा, जोधपुर के लोहावट और ओसियां, करौली के हिंडौन क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+