राजस्थान: जयपुर मेट्रो को लेकर सीएम गहलोत की पहल लाने लगी रंग, जेडीए ने राज्य सरकार को भेजा यह प्रस्ताव

राजस्थान में जयपुर मेट्रो रेल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रयास रंग लाने लगे हैं। मेट्रो रूट के विस्तार के लिए जेडीए ने राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है।

राजस्थान में जयपुर मेट्रो रेल के रूट विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल रंग लाने लगी है। मेट्रो रूट के विस्तार के लिए आवश्यक राशि में हिस्सेदारी के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण ने राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव में उधार की राशि का ब्याज भी राज्य सरकार के खाते में डाला जाना प्रस्तावित है। सीएम गहलोत ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के बजट में जयपुर मेट्रो रेल के विस्तार की घोषणा की थी। वर्तमान में जयपुर मेट्रो रेल बड़ी चौपड़ से लेकर मानसरोवर के बीच दौड़ रही है। सीएम गहलोत ने पिछली बजट घोषणा के तहत जयपुर मेट्रो रेल के मौजूदा रूट बड़ी चौपड़ और मानसरोवर का विस्तार किया था। मेट्रो रूट के दोनों छोर पर 2 से 3 किलोमीटर लंबाई में कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा।

ashok gehlot

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी प्रस्ताव को वित्तीय स्वीकृति

जयपुर मेट्रो रेल के रूट के विस्तार की कुल लागत 1193 पॉइंट 32 करोड रुपए हैं। जयपुर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने पैकेज वन सी और पैकेज वन डी के लिए वित्तीय स्वीकृति का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस प्रस्ताव पर वित्तीय स्वीकृति दे दी है। इसके अनुसार मेट्रो रूट के विस्तार के लिए आवश्यक राशि जेडीए स्तर पर जुटाई जानी थी। आपको बता दें यह राशि जुटाने के लिए जेडीए ने राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है।

मौजूदा सरकार के कार्यकाल में ही विस्तार की उम्मीद

मामले के जानकार सूत्रों की मानें तो राज्य सरकार के वित्त विभाग ने मेट्रो रेल के रूट के विस्तार के लिए 300 करोड रुपए और शेष उधार राशि पर ब्याज देने के संबंध में जेडीए को सकारात्मक संकेत दिए हैं। जल्द ही वित्त विभाग मामले में फैसला करेगा। उम्मीद की जानी चाहिए कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में ही मेट्रो रूट के विस्तार के प्रोजेक्ट का शिलान्यास हो जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+