राजस्थान: सीएम गहलोत ने किया छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन, कहा "प्रदेश के युवा किसी भी राज्य से पीछे नहीं रहे"

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को राजस्थान विश्वविद्यालय के विधि महाविद्यालय मे छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सीएम गहलोत ने शिक्षा को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि संघर्ष से ही विजय मिलती है। विद्यार्थियों को हार-जीत की परवाह किए बगैर सत्य के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए। राज्य सरकार भी 'सेवा ही कर्म, सेवा ही धर्म' को अपना ध्येय मानते हुए अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचा रही है। सीएम गहलोत मंगलवार को राजस्थान विश्वविद्यालय के विधि महाविद्यालय मे छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान पहला राज्य है। जहां हर जिले में मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज है। यहां देश की प्रतिष्ठित आईआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे संस्थान स्थापित हैं। हमारा मूल उददेश्य है कि एक भी व्यक्ति शिक्षा से वंचित नहीं रहे। सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान का युवा देश में किसी भी राज्य से पीछे नहीं रहे। इसी संकल्प के साथ कार्य किया जा रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में राज्य ने पूरे देश में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

बदला शिक्षा का परिदृश्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण आज राज्य शिक्षा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बन गया है। आज राज्य में 90 विश्वविद्यालय हो गए हैं। वहीं राज्य में 75 साल में सिर्फ 250 महाविद्यालय थे। जबकि हमने पिछले चार साल में ही 284 नए कॉलेज खोले हैं। जिनमें 94 कन्या महाविद्यालय हैं। अब विदेश में शिक्षा के लिए राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाकर 500 कर दी गई है। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में भी विद्यार्थियों की संख्या 15 से बढ़ाकर 30 हजार कर दी गई है।

500 करोड़ रुपए का युवा कल्याण कोष

सीएम गहलोत ने कहा कि हमें युवाओं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जो भी सुझाव प्राप्त हुए। हमने उन्हीं के अनुरूप बजट घोषणाएं कर धरातल पर उतारा है। राज्य में 500 करोड़ रुपए का युवा विकास एवं कल्याण कोष भी बनाया है। शीघ्र ही युवा नीति भी लाई जाएगी।

पेपरलीक पर सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपरलीक पूरे देश में बड़ी समस्या बन गई है। लेकिन राज्य में कानून बनाकर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसमें परीक्षार्थियों को डिबार करने से लेकर अपराधियों को जेल भेजने तक की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही पेपर लीक में शामिल लोगों की सम्पत्तियों को ध्वस्त भी किया गया है।

सिंथेटिक ट्रैक की घोषणा

सीएम गहलोत ने विश्वविद्यालय के खेल मैदान में लगभग 6 करोड़ रुपए की लागत से सिंथेटिक ट्रैक बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा खेलों में भी अपनी पहचान बना रहे हैं। सरकार खेल प्रोत्साहन में कोई कमी नहीं रखेगी। समारोह में मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि राज्य के चहुमुंखी विकास में अपनी अहम भागीदारी निभाते हुए राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें और गांव-ढ़ाणी तक शिक्षा के महत्व से लोगों को परिचित कराएं। उन्होंने कहा कि समाज सुधार और रचनात्मक कार्य से ही व्यक्तित्व और कृतित्व में सुधार आएगा। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों के लिए बजट में कई घोषणाएं की गई है। विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व विधानसभा उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने कहा कि राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र रहने पर हमें गर्व है। उन्होंने कहा कि संघर्ष और अथक प्रयासों से ही सफलता संभव है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा ने कहा कि युवा सोशल मीडिया का इस्तेमाल समाज को जोड़ने और सकारात्मक गतिविधियों के लिए प्रदेश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएं। विधि महाविद्यालय के अध्यक्ष हिमांशु जैफ ने विश्वविद्यालय में बीसलपुर का पानी पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजीव जैन, जमवारामगढ़ के विधायक गोपाल मीना, आदर्श नगर के विधायक रफीक खान, तिजारा के विधायक संदीप यादव, विधि महाविद्यालय प्राचार्या अंकिता यादव सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+