राजस्थान: सीएम गहलोत ने भाजपा पर लगाए धर्म की राजनीति करने का आरोप, कहा- "मैं हिंदू नहीं हूँ क्या"

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया है। सीएम गहलोत ने पूछा कि मैं हिंदू नहीं हूँ क्या। देश में महंगाई और हिंसा बढ़ रही है। विपक्ष हिंदू मुसलमान की राजनीति कर रहा है।

ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर भाजपा पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया है। सीएम गहलोत ने पूछा कि मैं हिंदू नहीं हूँ क्या। देश में महंगाई और हिंसा बढ़ रही है। ऐसे में विपक्ष हिंदू मुसलमान की राजनीति कर रहा है। मुख्यमंत्री बुधवार को राज्य स्तरीय पशु पालक सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़कर दुग्ध उत्पादन में राजस्थान के पहले पायदान पर आने पर भी सीएम ने खुशी जताई। पशुपालकों को बधाई दी। आपको बता दें इससे पहले भी सीएम गहलोत धर्म के नाम पर राजनीति पर बीजेपी को घेर चुके हैं।

दुग्ध उत्पादन के मामले में प्रदेश पहले स्थान पर

सीएम गहलोत ने कहा कि उत्तर प्रदेश को 50 का राजस्थान दुग्ध उत्पादन के मामले में देश में पहले स्थान पर आ गया है। इस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुशी जताई। प्रदेश के पशुपालकों को बधाई दी। सीएम गहलोत बुधवार को दुर्गापुरा स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। सीएम गहलोत ने कहा कि यह खुशी की बात है और इसके लिए प्रदेश के सभी पशुपालकों को बधाई। लेकिन आज भी गुजरात के अमूल ब्रांड का दूध व उसके उत्पाद हर जगह मिलते हैं। जबकि राजस्थान की डेयरी के सरस ब्रांड का दूध से बने उत्पाद हर जगह नहीं पहुंच रहे हैं। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। दरअसल देश में कुल दुग्ध उत्पादन में राजस्थान की पहले भागीदारी 12 फ़ीसदी थी। अब राजस्थान की भागीदारी बढ़कर 15 फ़ीसदी हो गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रगतिशील पशुपालकों को सम्मानित किया। इसके साथ ही सीएम गहलोत ने भाजपा पर धर्म की राजनीति का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि क्या मैं हिंदू नहीं हूँ। इससे पहले कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, राजस्थान गोसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन और पशुपालन विभाग के सचिव कृष्ण कुणाल ने भी संबोधित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+