राजस्थान में BJP को 25 में से 25 सीटें, CM गहलोत बोले-'PM ने जाति-धर्म के नाम पर लड़ा चुनाव'
Jaipur News in Hindi, जयपुर। लोकसभा चुनाव 2019 में भी भाजपा ने राजस्थान में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करते हुए सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज की है। मतगणना सम्पन्न होने के बाद राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत की और कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में राजस्थान कांग्रेस को मिले जनादेश को वे विनम्रता से स्वीकार करते हैं।

गहलोत ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से लोकतंत्र को मजबूत बनाने में काम करती रही है। राजस्थान की जनता और कांग्रेस कार्यग्कर्ताओं का धन्यवाद, जिन्होंने लोकतंत्र के इस उत्सव में शांतिपूर्ण हिस्सा लिया। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व मेंअनुशासित रहकर कड़ी मेहनत की है, लेकिन चुनाव परिणाम 2019 के बाद कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के लिए देश सर्वोपरी है, लेकिन भाजपा के लिए सत्ता में आना महत्वपूर्ण है।
राजस्थान सीएम गहलोत ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 का चुनाव जन कल्याण व विकास के नाम पर लड़ा जबकि पीएम नरेन्द्र मोदी ने चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए जाति, धर्म और सेना के नाम पर चुनाव लड़ा है। गहलोत ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने जनता से लोकसभा चुनाव 2014 में किए वादों का जवाब नहीं दिया।












Click it and Unblock the Notifications