राजस्थान: सीएम अशोक गहलोत ने बजट से पहले भाजपा से पूछे सवाल, सरकार की गिनाई उपलब्धियां
राजस्थान में बजट पेश करने से पहले सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा को लेकर सवाल उठाए हैं। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर अपनी सरकार की भाजपा की पिछली सरकार से तुलना की है।
राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा यात्राओं के जरिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को घेरने की कोशिश कर रही है। वहीं दूसरी तरफ सचिन पायलट भी मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी हाईकमान पर दबाव बनाए हुए हैं। दोनों मोर्चों पर लड़ रहे सीएम अशोक गहलोत खुद को विकास के पैमाने पर सबसे आगे खड़ा रखना चाहते हैं। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर भाजपा से कई सवाल पूछे हैं। इन सवालों में सीएम ने खुद की सरकार के चार साल के फैसलों और पिछली भाजपा सरकार में हुए निर्णय का जिक्र करते हुए जवाब मांगा है।

सीएम गहलोत ने भाजपा से पूछे यह सवाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा इन सवालों का जवाब दे। पिछले चार साल में कांग्रेस ने छह मेडिकल कॉलेज, 25 नर्सिंग कॉलेज खोले। 500 स्वास्थ्य केंद्र तथा 21 नए जिला अस्पताल खोले हैं। वही पिछली भाजपा सरकार ने 5 साल में एक मेडिकल कॉलेज और दो नर्सिंग कॉलेज खोले थे। सीएम गहलोत ने पूछा कि क्या भाजपा बता सकती है कि अपने बच्चों की शिक्षा के मौके रोककर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ क्यों किया गया। गहलोत ने कहा मेरी सरकार ने 94 महिला कॉलेज सहित कुल 210 कॉलेज खोले हैं। वही पिछली भाजपा सरकार ने 81 कॉलेज खोले थे। सीएम ने कहा कि 4 साल में 266 नए प्राथमिक स्कूल खोले गए हैं। वहीं पिछली सरकार में एक भी नया प्राथमिक स्कूल नहीं है। सीएम गहलोत ने कहा कि मौजूदा सरकार ने फसल बीमा में 18 हजार करोड़ से अधिक का वितरण किया है। जबकि भाजपा सरकार ने एक तिहाई ही खर्च किया था। 6 हजार करोड़ से भी कम बांटे थे। 4 साल में किसानों को 3.27 लाख बिजली के कनेक्शन दिए। वहीं भाजपा सरकार ने 5 साल में 1.7 लाख कनेक्शन दिए थे।
सीएम गहलोत ने गिनाई अपनी सरकार की खूबियां
सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विकलांगों को पेंशन पर 2170 करोड़ का बजट खर्च किया। वहीं भाजपा सरकार ने मात्र 425 करोड़ की पेंशन ही दी थी। सीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने महिलाओं की मदद के लिए 8160 करोड़ खर्च किए। वहीं भाजपा सरकार ने 856 करोड़ रुपए का ही खर्चा किया था। इसी तरह वृद्धावस्था पेंशन ग्रामीण विकास कृषि कॉलेज स्थापना आदि को लेकर भी दोनों सरकारों के काम के अंतर गिनाए हैं। 856 करोड़ रुपए का ही खर्चा किया था। इसी तरह वृद्धावस्था पेंशन ग्रामीण विकास कृषि कॉलेज स्थापना आदि को लेकर भी दोनों सरकारों के काम के अंतर गिनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications